Hemant Soren: पांच महीनों के बाद जमानत पर बाहर आए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भाजपा ने बोल दी यह बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बता दें की कुछ महीनों पहले जमीन घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल हुई थी और हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। अदालत के इस फैसले पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है। इसी बीच बड़ी बात यह हैं कि बीजेपी ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। 

बीजेपी ने भी किया फैसले का स्वागत
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने रांची में मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी कोर्ट के फैसले का सम्मान करती है। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा, कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जेल भेजा था और अब उसी ने उन्हें जमानत दे दी है। हम कोर्ट के दोनों आदेशों का सम्मान करते हैं, देश की न्याय व्यवस्था पर हमें सौ प्रतिशत भरोसा है। उन्होंने आगे कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्षी नेता जब जेल जाते हैं, तब कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी या बीजेपी ने उन्हें जेल में डाला है।

हेमंत सोरेन ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने रिहा होने के बाद आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया हैं। और उन्हें करीब पांच महीने जेल में रहने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।

pc- parbhat khabar