Hemant Soren: झारखंड के फिर से सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन, चंपई सोरेन ने दिया पद से इस्तीफा

इंटरनेट डेस्क। झारखंड में राजनीति फिर से करवट ले रही है। कुछ महीने पहले ही झारखंड के सीएम बने चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार देर शाम राजभवन पहुंचे चंपई ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। सरकार बनाने का दावा पेश करने के साथ ही तय हो गया की एक बार फिर से हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

तीसरी बार बनेंगे सीएम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के बीच सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। बता दें की कुछ ही महीने पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था और उसके बाद ही उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा देकर चंपई सोरेन को सीएम बनाया था। मीडिया रिपोटर्स की माने तो गठबंधन के नेताओं और विधायकों ने रांची में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर एक बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हेमंत सोरेन को जेएमएम विधायक दल का नेता चुन लिया है।

पांच महीने बाद जेल से रिहा हुए हैं हेमंत सोरेन 
बता दें की हेमंत सोरेन को लगभग पांच महीने बाद 28 जून को जेल से बेल मिल गया है। हाई कोर्ट ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दे दी है। 31 जनवरी को गिरफ्तारी से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। हेमंत सोरेन पर 31 करोड़ रुपए से अधिक की 8.86 एकड़ जमीन अवैध रूप से हासिल करने का आरोप है। हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

pc- aaj tak, www.businesstoday.in, ndtv