Hera Pheri 3:अभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3' अक्षय कुमार ने खुद बताया, सुनकर लगा बड़ा झटका

इंटरनेट डेस्क। डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला रिलीज हो चुकी हैं और फिल्म को अच्छा रेसपॉस मिल रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर फिल्म हेरा फेरी को लेकर आई है। सन 2000 में आई ये फिल्म आज भी दर्शकों की फेवरेट है। इस कॉमेडी फिल्म ने एक पूरी जनरेशन को हंसाया है।

हेरा फेरी 2 ने भी लोगों को खूब हंसाया। अब हेरा फेरी 3 का ऐलान मेकर्स के साथ पिक्चर की ओरिजिनल कास्ट अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने मिलकर किया था। सभी इसे लेकर काफी खुश थे और एक दूसरे के साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे, हालांकि अब ये बात बहुत मुश्किल लग रही है।
लंबे वक्त से हेरा फेरी 3 के बंद होने, पोस्टपोन होने और एक्टर्स-डायरेक्टर के बीच मतभेद की खबरें आ रही हैं। इसको लेकर कानूनी दिक्कतें भी चल रही हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार ने कन्फर्म कर दिया है कि हेरा फेरी 3 कानूनी पचड़ों की वजह से अभी नहीं बनने वाली है।

भूत बंगला एक्टर ने कहा कि उन्हें खुद ये खबर सुनकर झटका लगा था। फैंस अक्षय कुमार को सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ अपने आइकॉनिक रोल्स में फिर से देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शुभंकर मिश्रा से बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही, मुझे खुद झटका लगा था। कोई बात नहीं, वेलकम बना ली, थोड़ा कुछ मंत्र पढ़ना पड़ेगा कि सब ठीक हो जाए। अभी एक साल तो नहीं है। 

pc- navbharatlive.com