Holi 2024: जान ले आप भी होली दहन का शुुभ मुहूर्त, भद्रा के कारण इतने बजे होगा इस बार होली दहन

इंटरनेट डेस्क। रंगों का दो दिवसीय त्योहार होली देशभर में 24 मार्च से धूमधाम से मनाया जाएगा। इस त्योहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में देशभर में रविवार को होलिका दहन किया जाएगा और उसके अगले दिन धुलंडी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर त्योहार मनाएंगे।

वहीं इसके पहले दिन होलिका दहन होगा। तो आज हम आपको होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बता दें की इस बार होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण के साथ भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में धार्मिक मत के अनुसार, भद्राकाल को शुभ समय नहीं मानते हुए होलिका दहन देर रात में होगा। बताया जा रहा हैं की रविवार को सुबह 09.54 से भद्रा की शुरुआत होगी, जिसका समापन रात्रि 11.13 मिनट पर होगा। इसी कारण इस बार रात को होलिका दहन किया जाएगा।

ज्योतिषाचार्यों की माने तो रविवार को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11.14 मिनट से लेकर देर रात्रि को 12.20 मिनट तक रहेगा। वहीं सोमवार को धुलंडी मनाई जाएगी। इस दिन लोग रंगों से होली खेलेंगे।

pc- tv9