Holi 2026: जाने राजस्थान में कब मनाई जाएगी होली, चंद्र ग्रहण के बीच निकला समाधान

इंटरेनट डेस्क। होली का त्योहार देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के कारण लोगों में अभी भी संशय हैं कि होली कब मनाई जाएगी। ऐसे में राजस्थान में इस वर्ष होली 2 और 3 मार्च को मनाई जाएगी। चंद्रग्रहण को लेकर तिथि पर बने संशय को ज्योतिषाचार्यों ने स्पष्ट कर दिया है कि होलिका दहन 2 मार्च की दरमियानी रात को किया जाएगा, जबकि 3 मार्च को धुलंडी मनाई जाएगी।

क्या कह रहे ज्योतिषाचार्य
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि फाल्गुन पूर्णिमा जिस दिन प्रदोष काल में रहती है, उसी दिन होलिका दहन होता है, इस वर्ष पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 3 मार्च को शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी, चूंकि 3 मार्च को सूर्यास्त से पहले पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी, इसलिए उस दिन प्रदोष काल में पूर्णिमा नहीं रहेगी, इसी आधार पर 2 मार्च को होलिका दहन शास्त्र सम्मत माना गया है।

चंद्र ग्रहण पड़ेगा
3 मार्च को सुबह 6 बजकर 55 मिनट से सूतक शुरू होगा। चंद्रग्रहण का पर्वकाल दोपहर 3 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। कुल अवधि 4 घंटे 26 मिनट की होगी। ज्योतिषाचार्यों ने स्पष्ट किया है कि ग्रहण का धुलंडी पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा और रंगों की होली सामान्य रूप से मनाई जा सकेगी।

pc- jansatta