Holika Dahan Muhurta 2025: जाने इस बार कब होगा होलिका दहन, मिलेगा मात्र इतना सा समय, देखें शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, गले मिलकर होली खेलते हैं और पुराने गिले-शिकवे दूर करते हैं। होलिका दहन 2025 का आयोजन इस साल विशेष रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि भद्रा की स्थिति के कारण होलिका दहन के लिए निर्धारित समय में कुछ बदलाव हो सकते हैं। तो जानते हैं इस बार का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है। 

होलिका दहन 2025 का शुभ मुहूर्त
2025 में होलिका दहन का समय 13 मार्च को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 14 मार्च को रात 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। इस समय के बीच ही होलिका दहन करना शुभ रहेगा, क्योंकि भद्रा की अवधि 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दहन करना शुभ होगा।

भद्रा का प्रभाव 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन भद्रा रहेगी। ऐसे में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है, क्योंकि इसे नकारात्मक प्रभाव से जोड़कर देखा जाता है। इस बार भद्रा के कारण होलिका दहन का समय सीमित हो जाएगा, लेकिन इसके बाद का समय काफी शुभ है। इसलिए, होलिका दहन करने के लिए 13 मार्च की रात को 11 बजकर 26 मिनट के बाद का समय ही सबसे उपयुक्त होगा।

pc- hindustan

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala]