Home Loan: आप भी लेने जा रहे हैं अगर होम लोन तो रखें इन बातों का खास ध्यान
- byShiv
- 24 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की आज के दौर में हर किसी को लोन की जरूरत होती हैं, चाहे आप हो या फिर हम। घर के निर्माण से लेकर कार खरीदने और पढ़ाई तक के लिए लोन की जरूरत होती है। ऐसे में आप भी अगर घर खरीदने के लिए लोन ले रहे हैं तो फिर आपको बता रहे हैं की आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कम ईमआई का चक्कर
घर खरीदने वाले कई लोग ईएमआई की राशि बहुत कम रखने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसा करने से लॉन्ग टर्म में कुल चुकाई जाने वाली रकम बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। इससे आपके द्वारा खरीदी गई संपत्ति महंगी हो सकती है।
लंबी अवधि का लोन बढ़ा सकता है खर्च
लोन चुकाने की अवधि को लंबा करना भी महंगा साबित होता है। उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 60 लाख रुपये का होम लोन 20 साल की जगह 30 साल के लिए लेता है, तो उसकी मासिक ईएमआई जरूर कम हो जाएगी। लेकिन पूरे लोन की अवधि में ब्याज के रूप में कई लाख रुपये अधिक चुकाने पड़ सकते हैं।
कम डाउन पेमेंट भी पड़ सकता है भारी
अगर खरीदार बहुत कम डाउन पेमेंट करता है तो उसे ज्यादा रकम का लोन लेना पड़ता है। इससे ब्याज का बोझ भी बढ़ जाता है और कुल भुगतान अधिक करना पड़ता है।
pc- easyhomefinance.in






