Honey Singh: रामायाण में यश के 'रावण' लुक के दीवाने हुए हनी सिंग, बताया रणबीर से...
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नितेश तिवारी निर्देशित रामायण साल की सबसे बड़ी और मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस एपिक फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम और केजीएफ स्टार यश ने रावण का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म की पहली झलक देखने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
इन सबके बीच अब रैपर और सिंगर हनी सिंग ने रामायण में रणबीर और यश के किदारों पर बात की है। वे फिल्म में यश के रावण के किरदार पर फिदा हो गए हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि रावण के रूप में यश का लुक उन्हें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर से कहीं ज्यादा पसंद आया है।
बता दें कि इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, हनी सिंह ने कहा, यश भाई हैं बेंगलुरु से हमारे, रावण बने हैं, सच कहूं दोस्त, मैंने रामायण का टीजर देखा है, मैं श्री राम का बहुत बड़ा भक्त हूं, मेरा रावण से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन यश भाई क्या लग रहे हैं। मेरी ओपिनियन में रणबीर भाई से ज्यादा अच्छे मुझे यश लगे हैं।






