आखिर कैसे इतने फिट है CM Yogi? युवाओं की तरह है जोश, जानें क्या है उनका डाइट प्लान

PC: indianews

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजनीति में अपनी सूझ बूझ समझ, अपनी नीतियों के साथ साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। 52 वर्ष की आयु में भी उनके अंदर एक युवा की तरह ही एनर्जी और जोश है। इसका पूरा क्रेडिट उनकी लाइफस्टाइल को जाता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की लाइफस्टाइल  के बार में बताने जा रहे हैं।


क्या है CM की फिटनेस का राज?
योगी आदित्यनाथ  सुबह लगभग 3 बजे बिस्तर छोड़कर योग और ध्यान करते हैं। इस से उनके शरीर में पूरे दिन एनर्जी रहती है। उनके आहार में भी विशेष ध्यान रखा जाता है। दिन की शुरुआत में वे तुलसी का काढ़ा पीते हैं, ये एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर है। उनका नाश्ता भी बेहद हेल्दी है। उन्हें उबले चने, दलिया और छाछ पसंद है। वे मौसमी फल, खासकर पपीता भी ब्रेकफास्ट में लेते हैं। लंच में, वह दो रोटी और उबली हुई सब्जियां खाते हैं।


रात में क्या खाते हैं

रात में, योगी आदित्यनाथ आमतौर पर दो रोटी और सब्जी खाते हैं। लेकिन कई बार वे डिनर नहीं करते इसकी जगह एक सेब और दूध का सेवन करते हैं। यह उनकी विशेष आहार आदतें हैं जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखती हैं।