Hrithik Roshan: सुपरस्टार ऋतिक रोशन अच्छे रोल के लिए परेशान, निभाना चाहते हैं इस तरह का...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के लाखों-करोड़ों फैंस है। उनकी फिल्म रिलीज होने पर थिएटर में हजारों की भीड़ जमा होना भी आम बात है। लेकिन अब सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली बात शेयर की है। खबरों की माने तो ऋतिक अच्छे रोल के लिए परेशान हैं। उन्होंने इस परेशानी का जिक्र अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। 

खबरों की माने तो 4 जून की रात को ऋतिक रोशन ने अपनी तस्वीर शेयर की, जिसमें वो विदेश की सड़कों पर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फोटो के साथ जो कैप्शन लिखा था, वो और भी परेशान करने वाला है। 

ऋतिक ने लिखा मुझसे अभी पूछा गया कि मैं किस तरह का रोल करना चाहता हूं, लेकिन अपने जवाब को लेकर सोच रहा हूं कि मैं क्या जवाब दे रहा हूं, आपको मेरा ‘लक बाय चांस’ का जफ्फर याद है? मैं वैसा ही कोई किरदार करना चाहूंगा, लेकिन डायरेक्टर मुझे सिर्फ अच्छे किरदारों में ही देखना चाहते हैं, कितने दुख की बात है।

pc- india tv hindi