Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी और रचित सिंह करने जा रहे शादी! जाने कब बंधेंगे शादी के बंधंन में...
- byShiv
- 04 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। चर्चा हैं की वो रचित सिंह को डेट कर रही है। खबर आ रही है कि हुमा अपने बॉयफ्रेंड रचित से जल्द ही शादी करने वाली हैं। इस जोड़े ने अमेरिका में गुपचुप सगाई की थी और अब ये शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
कब है शादी?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा कुरैशी और उनके मंगेतर रचित सिंह की मच अवेटेड शादी 2026 के एंड तक होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबित, फिलहाल वे अक्टूबर के एंड या नवंबर में शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, हालांकि हुमा या रचित की ओर से अभी तक इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी और रचित सिंह एक सिंपल शादी और ग्रैंड रिसेप्शन चाहते हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है, हुमा को जानते हुए, वह एक छोटी सी इंटीमेट शादी की पार्टी करेंगी और फिर इंडस्ट्री के लिए एक रिसेप्शन देंगी, शायद एक ग्रैंड शादी नहीं, बल्कि कुछ ऐसा जिसमें केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे।
pc- freepressjournal.in






