कांग्रेस सरकार बनने पर 30 लाख पदों पर होगी भर्ती, Rahul Gandhi ने राजस्थान में किए ये बड़े वादे

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव को लेकर युवा वोटर्स को साधने के लिए कई बड़े वादे किए हैं। 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा के दौरान देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 30 लाख पदों पर भर्ती किए जाने का वादा किया है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप युवाओं को देने का ऐलान किया है। 

इस दौरान उन्होंने  पेपर लीक से युवाओं को मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर वह हम एक नया कानून लाएंगे। पेपर लीक के खिलाफ हम परीक्षा दिलवाने का तरीका बदलेंगे। इसके अलावा भी राहुल गांधी ने इसके अलावा उन्होंने दो अन्य वादे देश की जनता से किए हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। 

PC: livemint