आपको रात में अगर दिखाई दे ये चीजें तो समझो होने वाला हैं आपके जीवन में कुछ नया बदलाव
- byShiv
- 21 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने बहुत से लोगों को कहते हुए सुना होगा की सुबह का सपना सच होता है। स्वप्न शास्त्र और ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार भोर में दिखने वाले सपने भविष्य के संकेत देते हैं। सुबह का समय मन और चेतना के सबसे शांत क्षणों में से एक होता है, इसलिए इस दौरान देखे गए सपनों का असर और महत्व अधिक होता है।
तो जानते कौन से सपने देते शुभ संकेत
मंदिर या भगवान
सुबह के समय सपने में मंदिर, भगवान, आरती, पूजा-पाठ या घंटियों की आवाज सुनाई देना शुभ होता है। यह सपना ईश्वरीय कृपा और सकारात्मक ऊर्जा का संकेत देता है।
साफ पानी का दिखना
सपने में साफ बहता पानी, नदी, झरना या बारिश दिखाई देना भी शुभ संकेत माना जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार साफ पानी संतुलन, मानसिक शांति और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक होता है। ऐसे सपने व्यक्ति की उलझनों के खत्म होने और रिश्तों में सुधार आने का संकेत देते हैं।
सोना या पैसा दिखना
अगर सुबह के सपने में सोना, गहने, सिक्के या खजाना दिखाई दे, तो इसे धन लाभ का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने भविष्य में नए आर्थिक अवसर मिलने की ओर इशारा कर सकते हैं।
pc-gnttv.com





