फोन का Internet चल रहा है स्लो, तो आज ही कर दें ये सेटिंग्स, चलने लगेगा फास्ट
- byvarsha
- 07 Sep, 2026
PC: Hindustan
आज के समय में स्मार्टफोन का इस्तेमाल लगभग हर काम के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर फोन का इंटरनेट स्लो हो जाए तो जरूरी काम भी प्रभावित होने लगते हैं। कई बार नेटवर्क की समस्या के अलावा कुछ गलत सेटिंग्स की वजह से भी इंटरनेट की स्पीड कम महसूस हो सकती है। अगर आपके फोन में भी इंटरनेट धीमा चल रहा है, तो इन 5 सेटिंग्स को जरूर चेक करें।
1. नेटवर्क मोड चेक करें
फोन की मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर प्रेफर्ड नेटवर्क टाइप चेक करें। अगर आपके क्षेत्र में 5G उपलब्ध है और आपका फोन व SIM 5G सपोर्ट करते हैं, तो उपयुक्त 5G विकल्प चुन सकते हैं। कमजोर 5G सिग्नल की स्थिति में 4G पर नेटवर्क ज्यादा स्टेबल भी हो सकता है।
2. डेटा सेवर बंद करके देखें
डेटा सेवरफीचर मोबाइल डेटा की खपत कम करता है, लेकिन कुछ ऐप्स के बैकग्राउंड डेटा को सीमित कर सकता है। अगर इंटरनेट स्पीड प्रभावित हो रही है, तो इसे कुछ समय के लिए बंद करके स्पीड चेक करें।
3. बैकग्राउंड ऐप्स को करें मैनेज
कई ऐप्स बैकग्राउंड में लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करते रहते हैं। मोबाइल डेटा यूसेज में जाकर देखें कि कौन-से ऐप्स ज्यादा डेटा इस्तेमाल कर रहे हैं। गैर-जरूरी ऐप्स के बैकग्राउंड डेटा को रिस्ट्रिक्ट करने से नेटवर्क पर दबाव कम हो सकता है।
4. नेटवर्क सेटिंग रिसेट करें
अगर नेटवर्कबार-बार स्लो या अनस्टेबल हो रहा है, तो रिसेट नेटवर्क सेटिंग विकल्प मददगार हो सकता है। ध्यान रखें कि इससे सेव्ड वाईफाई नेटवर्क और कुछ नेटवर्क प्रेफरेंसेज हट सकती हैं।
5. VPN को करें चेक
अगर फोन में VPN चालू है, तो उसे कुछ समय के लिए बंद करके इंटरनेट स्पीड चेक करें। कई बार VPN Server की वजह से ब्राउज़िंग स्पीड कम हो सकती है।






