WPL 2026 में भारतीय खिलाड़ी का ऐतिहासिक कारनामा, हैट्रिक सहित झटके 4 विकेट, कर दिया कारनामा
- byShiv
- 12 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। WPL 2026 2026 में गुजरात जायंट्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए नंदिनी शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की और मैच में हैट्रिक झटक ली। गुजरात जायंट्स के खिलाफ पारी का 20वां ओवर नंदिनी शर्मा ने फेंका।
इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक रन दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने काशवी गौतम को पवेलियन की राह दिखा दी। फिर तीसरी गेंद पर एक रन बना। इसके बाद चौथी गेंद पर नंदिनी शर्मा ने कनिका आहूजा को आउट किया। पांचवीं गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर छठी गेंद पर उन्होंने रेणुका सिंह को आउट किया। इस तरह से उनकी हैट्रिक पूरी हो गई और ओवर में उन्होंने कुल चार विकेट झटके।
नंदिनी शर्मा दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने इस लिग के इतिहास में हैट्रिक हासिल की है। उनसे पहले दीप्ति शर्मा ने 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक झटकी थी। अब नंदिनी ने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ये बड़ा कमाल कर दिया है।
pc- espncricinfo.com






