ind VS afg: भारत को लगा शुरूआती झटका, 24 के निजी स्कोर पर आउट हुए जायसवाल

इंटरनेट डेस्क। आज भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरूआत मुल्लांपुर में हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एक ही टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। मानव सुथार का आज डेब्यू हुआ है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने भारत को सधी हुई शुरुआत दी है। लेकिन भारत को पहला झटका 41 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा है।

जिन्हें सलीम सैफी ने 24 के निजी स्कोर पर आउट किया। अब केएल राहुल का साथ देने साई सुदर्शन नंबर-3 पर आए हैं। यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, ऐसे में शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया इसे आगे की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खेलेगी।

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में श्रीलंका का दौरा करना है, जहां की स्पिनफ्रेंडली पिचों के लिए खिलाड़ी अभी से तैयारी कर सकते हैं। भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। 

pc- espncricinfo.com