IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुई एक और बड़ी उपलब्धि, कर दिया ये बड़ा कारनामा
- byShiv
- 14 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में रविवार को भारतीय टीम ने अफगानिस्तान पर जीत दर्ज की। इस मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम एक उपलब्धि भी दर्ज हुई। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान को बुमराह ने पहला झटका दिया।
उन्होंने सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। गुरबाज का खाता तक नहीं खुला, वहीं बुमराह के टी20 में 350 विकेट पूरे हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने हैं। बुमराह ने 284वें टी20 की 281वीं पारी में यह कारमाना किया। भुवनेश्वर कुमार ने टी20 में 363 और युजवेंद्र चहल ने 396 विकेट लिए हैं।
गुरबाज ने 2 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बनाया। ऐसे में उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टी20 में ओपनर के तौर पर दूसरे सर्वाधिक डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग हैं।
PC- cricinfo.com





