IND vs AFG: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, कर डाला ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। भारत ने अफगानिस्तान को दूसरे टी20 मुकाबले में हरा सीरीज को अपने नाम कर लिया है। इस मैच में नीतीश कुमार रेड्डी (तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन ( 22 बॉल पर 57 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से शिकस्त दी। 

अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने 160 रन के टारगेट को 14.5 ओवर में 7 विकेट रहते हासिल कर लिया।  मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे टी20 अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में फुल मेंबर टीमों के बीच सबसे ज्यादा मेडन ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

मंगलवार रात खेले गए मैच में बुमराह ने 4 ओवरों में केवल 25 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने मैच का पहला ओवर बिना कोई रन दिए मेडन डाला, जो उनके टी20 कॅरियर का कुल 13वां मेडन ओवर था। भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह ने अपने कॅरियर के 97वें मैच में जिम्बाब्वे के रिचर्ड नगारवा का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। नगारवा ने अपने टी20 कॅरियर में अभी तक 12 मेडन ओवर डाले हैं। भुवनेश्वर कुमार (10 मेडन) इस मामले में  तीसरे स्थान पर हैं।

PC- cricinfo.com