IND vs AFG: मानव सुथार ने डेब्यू टेस्ट मैच में ही किया कारनामा, हासिल की ये उपलब्धि
- byShiv
- 08 Jun, 2026
इंटरेनट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे एक मात्र टेस्ट मैच के दौरान डेब्यूटेंट मानव सुथार ने (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की। टीम इंडिया के लिए स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार ने पंजा खोलते हुए सबसे अधिक 6 विकेट चटकाए। भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 412 रनों की लीड
मिली। इसके बाद अफगानिस्तान ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन समाचार लिखे जाने तक बिना विकेट गंवाए 25 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की ओर से पहली पारी में रहमत शाह ने सर्वाधिक 60 रनों की पारी खेली।
राजस्थान के मानव सुथार ने अपनी पहली ही पारी में ही 33 रन पर 6 विकेट झटके हैं। मानव सुथार ने अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह अब भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू करते हुए 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। सबसे पहले मोहम्मद निसार ने साल 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनाम किया था। इसके बाद वामन कुमार, आबिद अली, दिलीप जोशी, नरेंद्र हिरवानी, अमित मिश्रा, रवि अश्विन, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल ने अपने टेस्ट कॅरियर के पहले ही टेस्ट में पांच विकेट झटके थे।
PC-espncricinfo.com






