IND vs AFG: शुभमन गिल के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, इस मामले में विराट की विराट की बराबरी

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने बुधवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसा दमदार प्रदर्शन किया, जिसने मेहमान टीम को पूरी तरह बेबस कर दिया। कप्तान शुभमन गिल की करिश्माई शतकीय पारी और ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर भारत ने वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान को 170 रन से रौंदते हुए तीन मैचों की सीरीज पर कब्जा जमा लिया।

बतौर वनडे कप्तान शुभमन गिल की पहली द्विपक्षीय सीरीज जीत रही। गिल की अगुवाई में भारतीय टीम ने सिर्फ मैच नहीं जीता, बल्कि अफगानिस्तान को हर विभाग में मात देकर अपना दबदबा भी साबित किया। बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी और फील्डिंग तक, भारत ने ऐसा प्रदर्शन किया जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा (48 रन) ने तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद जो हुआ, उसने अफगानिस्तान की पूरी रणनीति ध्वस्त कर दी। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन ने तीसरे विकेट के लिए 224 रन जोड़कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। शुभमन गिल ने 110 गेंदों पर 154 रनों की कप्तानी पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 49.5 ओवर में 402 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए शुभमन गिल ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। जनवरी 2022 से लेकर अब तक ओडीआई क्रिकेट में उनके नाम अब 9 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हो गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली की बराबरी कर ली है। इस अवधि में दोनों खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा बार वनडे इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैचश् पुरस्कार जीता है।

PC- cricinfo.com