IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा, संजू सैमसन और सूर्यवंशी को मिली जगह

इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज होने जा रही हैं। तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय स्क्वॉड में संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वहीं टीम में चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर किया गया है। इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल है। संजू सैमसन जिम्बाब्वे दौरे की टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। उनके साथ ईशान किशन भी विकेटकीपर के विकल्प के रूप में टीम में जगह दी गई है।  तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे। 

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया 
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह’, वॉशिंगटन सुंदर’, नीतीश कुमार रेड्डी’ और हर्षित राणा

PC- ABP NEWS