IND vs AUS: मेलबर्न में नीतीश कुमार रेड्डी ने रचा इतिहास, एक छक्का लगाते ही अपने नाम कर लेंगे ये विश्व रिकॉर्ड
- byhanumnan
- 28 Dec, 2024

खेल डेस्क। नीतीश कुमार रेड्डी (नाबाद 66) की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के मेलबर्न में खेले जा रहे चौथे मैच में फॉलोऑन बचा लिया है। अपनी पारी के दम पर नीतीश कुमार रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। वह इस पारी में अभी तक एक छक्के और चार चौकों की मदद से 66 रन बना चुके हैं। जिससे भारत ने पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 298 रन बना लिए हैं।
एक छक्के की मदद से नीतीश कुमार रेड्डी इस सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। रेड्डी अभी तक पांच मैचों की इस सीरीज में 8 छक्के लगा दिए हैं। रेड्डी से इस मामले में इंग्लैंड के माइकल वॉन और क्रिस गेल की बराबरी की। वॉन ने 2002-2003 के एशेज सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 8 छक्के लगाए थे। वहीं वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल ने 2009-2010 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक टेस्ट सीरीज में 8 छक्के लगाए थे।
सीरीज में पहली बार लगाया अर्धशतक
रेड्डी के नाम ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज के दौरान सर्वाधिक 8 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ये भारतीय ऑलराउंडर इस मैच में एक और छक्का लगाने में सफल हो जाता है तो ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएगा। नीतीश कुमार रेड्डी ने इस सीरीज में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्हांने 41, नाबाद 38, 42, 42 और 16 रन की पारियां खेली थी।
PC: espncricinfo