Ind vs Eng: अक्षर पटेल ने वनडे क्रिकेट में पहली बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इस क्लब में हुए शामिल

खेल डेस्क। ऑलराउंडर अक्षर पटेल के शानदार प्रदर्शन के दम पर पर बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 विकेट से शिकस्त दी। अक्षर पटेल ने मैच में गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। 

उन्होंने जहां गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए तो वहीं उनके बल्ले से नाबाद 57 रन की मैच विजयी पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर वह सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह अब वनडे मैच में 50 से अधिक रन और चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय बन गए हैं। 

इससे पहले सौरव गांगुली और युवराज सिंह ने दो बाद ये कारमाना किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर, के श्रीकांत और हार्दिक पांड्या एक-एक बार ऐसा कर चुके हैं। इस जीत से भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

PC: cricinfo