IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा T20 मुकाबला आज, हारे तो सीरीज जाएगी हाथ से....

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार यानी के  आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे से शुरू होगा। बता दें कि इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। अगर भारत आज का मैच हारता हैं तो फिर सीरीज हाथ से जाना तय है। इसके पहले भारतीय टीम आयरेलैंड से भी 2 टी20 मुकाबले हार चुकी है। 

वैसे भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। उन्होंने अपने शुरुआती दो टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 14 और 13 रन बनाए हैं। 

उधर हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है।

pc- cricinfo.com