खेल डेस्क। भारतीय टीम ने आखिरकार इस इंग्लैंड दौरे पर हार का क्रम तोड़ ही दिया है। टी20 सीरीज में चार मैच हारने के बाद शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को पहले वनडे में छह विकेट से शिकस्त दी। एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में भारत ने पहले शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 258 रन पर समेट दिया। जवाब में टीम इंडिया ने 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करवाई। उन्होंनेबर्मिंघम के एजबेस्टनस्टेडियम में वनडेमें अपने 150 विकेटपूरे किए। इसकेसाथ ही वहइंग्लैंड में सबसेज्यादा वनडे विकेटलेने वाले भारतीयगेंदबाज बन गए।
बुमराह ने इंग्लैंड में अब तक हासिल कर लिए हैं 31 विकेट
बुमराह ने मैच में एक विकेट लिया। इसके साथही इंग्लैंड मेंउनके 31 विकेट हो गएहैं। उन्होंने इस मामले में रवींद्र जडेजाको पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 30 विकेट अपने नाम किए हैं। तेज गेंदबाज बुमराहवनडे में सबसेकम गेंद पर 150 विकेट लेने वालेतीसरे भारतीय गेंदबाज बने गए हैं। उन्होंने 4605 गेंदों में ये बड़़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। इस मामले में रिकॉर्ड मोहम्मद शमी के नाम दर्ज है, जिन्होंने 4070 गेंदमें 150 विकेट लिए थे।कुलदीप यादव 4513 गेंद केसाथ दूसरे स्थानपर हैं।
PC: cricinfo






