ind vs eng: कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, अब इन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड निशाने पर

इंटरनेट डेस्क। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज जीत ली है। इसके साथ ही आखिरी के मैच में विराट ने 50 रन से ज्यादा का स्कोर भी किया।  इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित कर दिया है। विराट एशिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। कोहली ने यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कायम किया।

एशियाई मैदानों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 21 हजार से अधिक रन बनाए थे। वहीं विराट ने अब एशियाई मैदानों पर 16,000 रन पूरे कर लिए हैं। विराट कोहली ने एशियाई मैदानों पर 340 पारियों में 16000 रनों का आंकड़ा छू लिया है।

एशिया के मैदानों पर सबसे ज्यादा रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 21,741 रन बनाए थे। दूसरे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज प्लेयर कुमार संगाकारा हैं, जिन्होंने एशियाई पिचों पर 18,423 रन बनाए और उनके हमवतन खिलाड़ी महेला जयवर्धने ने 17,386 रन बनाए थे।  इस फेहरिस्त में विराट कोहली अब चौथे स्थान पर आ गए हैं, जिनके एशियाई पिचों पर 16,000 रन पूरे हो गए हैं।

pc- espncricinfo.com