IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड, छक्के से बना डाला नया...

इंटरनेट डेस्क। भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 113 रन की तूफानी पारी खेली। 38 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने 11 छक्के और 9 चौके लगाए। इस दौरान अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.1 ओवर में 133 रन की साझेदारी की। इस पारी के साथ अभिषेक ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 11वां शतक था। इस सूची में क्रिस गेल 22 शतकों के साथ शीर्ष पर हैं। बाबर आजम 13 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक, विराट कोहली और डेविड वॉर्नर 10-10 शतकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर हैं। अभिषेक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

पहली गेंद पर छक्के का रिकॉर्ड
अभिषेक ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अभिषेक ने 8 बार यह कारनामा किया है। अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी 6 बार के साथ दूसरे और सूर्यकुमार यादव 5 बार के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

PC- cricinfo.com