IND vs NZ: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को झटका, पूरे वनडे सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहला मैच हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने जीतकर अपनी बढ़त बना ली है। इस बीच दूसरा मैच शनिवार को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले न्यूजीलैंड टीम को करारा झटका लगा है। 

न्यूजीलैंड टीम का स्टार खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर हो गया है। जबकि पहले ये एक ही मैच से बाहर हुए थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे अब भारत के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दरअसल वे एक प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हुए थे। पहले वे केवल पहले ही मैच से बाहर हुए थे, उम्मीद की जा रही थी कि वे दूसरे मैच से वापसी कर जाएंगे, लेकिन अब पता चला है कि उनकी चोट अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है, इसलिए अब पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस बीच न्यूजीलैंड क्रिकेट की ओर से उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर निक केली को टीम में शामिल किया गया है।

PC- cricinfo.com