IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मुकाबले में दी मात, रिकॉर्ड जीत की हासिल

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच भारत ने अपने नाम कर लिया। इस मैच में संजू सैमसन (67), नमन धीर (नाबाद 42) और कप्तान श्रेयस अय्यर (42) की शानदार पारियों के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में विजयी आगाज किया है।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए हैं। भारतीय टीम ने 49.4 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया। ये लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है।

टीम इंडिया की ओर से पांच गेंदबाजों ने बॉलिंग की जिसमें सभी ने 40 या उससे अधिक रन खर्च कर दिए। इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के गेंदबाजों के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड  भी दर्ज हो गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब टी20 इंटरनेशनल में  टीम इंडिया की तरफ से पांच गेंदबाजों ने किसी मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए 40 या उससे अधिक रन दे डाले। अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ऐसा 13वीं बार हुआ है। 

PC- cricinfo.com