IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से शुरू होने जा रही T-20 सीरीज, जाने कब से होगा वनडे का आगाज
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को अगले 3 दिनों में भारत से न्यूजीलैंड पहुंचना है, भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले पहले टी20 मैच से होगा। टीम इंडिया के लिए अच्छी बात यह है कि दो दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को दूसरा टी20 भी इसी मैदान पर खेला जाएगा। तीसरा टी20 27 अक्टूबर को वेलिंगटन, चौथा टी20 30 अक्टूबर को ऑकलैंड और पांचवां व आखिरी टी20 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा।
भारत की टी20 टीम- श्रेयस अय्यर ख्कप्तान,, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन ख्विकेट कीपर,, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन ख्विकेट कीपर,, तिलक वर्मा ख्उपकप्तान,, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
टी20 के बाद होगी वनडे सीरीज, दिखेंगे कोहली-रोहित
1 नवंबर को खत्म होने वाली टी20 सीरीज के बाद 5 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसमें फैंस को एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों की झलक देखने को मिलेगी। वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर से होगा, जिसमें शुभमन गिल कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। गिल समेत 4 खिलाड़ी तीन वनडे के बाद टेस्ट सीरीज की तैयारियों में बिजी हो जाएंगे, ऐसे में आखिरी दो वनडे मुकाबलों में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई करेंगे। दूसरा वनडे 7 नवंबर, तीसरा वनडे 10 नवंबर, चौथा वनडे 13 नवंबर और पांचवां वनडे 15 नवंबर को खेला जाएगा।
pc- pinterest.com






