इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज हैमिल्टन में बारिश की वजह से रद्द हो गया। इस मैच के लिए टॉस तो हुआ, लेकिन बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो सका।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। टॉस के बाद से हैमिल्टन में तेज बारिश होने के कारण फिर मैच शुरू नहीं हो सका। इसके बाद इसे रद्द करने का निर्णय लिया गया। इस सीरीज में भारतीय टीम अभी भी 2-0 से आगे है।
अब पांच मैचों की इस सीरीज के आखिरी दो मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। वनडे टीम के कुछ खिलाड़ी जो टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं वो टेस्ट मैच की तैयारियों में जुट जाएंगे। इनमें कप्तान शुभमन गिल भी शामिल है। अब उनकी गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। चौथा वनडे माउंट मौनगानुई में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
PC- SJ






