IND vs PAK: भारत पाकिस्तान के बीच फिर देखने को मिल सकता हैं मुकाबला, ICC कर रहा ट्राई-सीरीज की तैयारी

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट मैच देखने को मिल सकता हैं। दोनों ही टीमों का सामना अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में ही देखने को मिलता रहा है। अब भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

दोनों देशों के बीच लंबे समय से बाइलेटरल सीरीज बंद है। ऐसे में आईसीसी ने अब एक ऐसा नया रास्ता खोज रही है जिससे दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स के अलावा भी आपस में भिड़ सकें। आईसीसी दो देशों वाली सीरीज के विकल्प के रूप में 3-नेशन यानी ट्राई-सीरीज या 4-नेशन टूर्नामेंट का मॉडल लाने की तैयारी में है।

दुबई में 22 और 23 सितंबर को आईसीसी का एक खास सेमिनार होने वाला है, इस मीटिंग में फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत 2027 से 2031 के बीच ऐसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स कराने पर चर्चा होगी। भारत सरकार और बीसीसीआई की नीति के मुताबिक पाकिस्तान के साथ अलग से सीरीज खेलना मुमकिन नहीं है, लेकिन अगर टूर्नामेंट में 3 या 4 टीमें होंगी तो भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने में वैसी रुकावट नहीं आएगी जैसी सीधी सीरीज में आती है। दोनों देशों के मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए यह मुकाबले किसी तीसरे देश में आयोजित किए जा सकते हैं।

PC- olympics.com