ind vs sa: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 12 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम को 51 रनों से हार झेलनी पड़ी। मुकाबले में भारतीय टीम के सामने साउथ अफ्रीका ने 214 रनों का टारगेट रखा था। टारगेट का पीछा करत हुए भारतीय टीम 19.1 ओवरों में 162 रनों पर सिमट गई।
साउथ अफ्रीका अब भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन गई है। साउथ अफ्रीका की टी20 इंटरनेशनल में भारत पर ये 13वीं जीत रही। पहली बार ऐसा हुआ है, जब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने टी20 इंटरनेशनल मैच में पारी में सभी दस विकेट लिए।
इस मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अभिषेक ने दो छक्के की मदद से 8 गेंदों पर 17 रन बनाए, हालांकि इस छोटी सी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। अभिषेक ऐसे दूसरे बल्लेबाज (फुल मेम्बर्स टीम) बन गए हैं, जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में 50 या उससे ज्यादा छक्के लगाए। अभिषेक से पहले सूर्यकुमार यादव ही ऐसा कर पाए थे।
pc- espncricinfo.com






