IND vs SA: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुई ये खास उपलब्धि, यह काम करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
- byShiv
- 15 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में छक्का जड़कर भारतीय पारी का आगाज किया। बाएं हाथ के युवा ओपनर ने इस दौरान अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।
बता दें कि वह पारी की पहली गेंद पर तीन बार छक्का लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच में अभिषेक ने लुंगी एनगिडी की भारत की पारी की पहली गेंद का सामना किया और छक्का लगाकर अपना और भारत का खाता खोला।
2025 में, यह तीसरी बार है जब अभिषेक ने पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना और भारत का खाता खोला है। अभिषेक शर्मा ने इस साल पहली बार 10 सितंबर को दुबई में भारत-यूएई एशिया कप मैच के दौरान छक्के से पारी का आगाज किया था। जबकि इसी साल 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान एशिया कप सुपर फोर मैच के दौरान उन्होंने शाहीन शाह अफरीदी की पहली गेंद को बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए भेज दिया।
PC- espncricinfo.com






