ind vs sl: ध्रुव जुरैल ने शतकीय पारी के बाद कहा, वह पंत से सलाह लेते हैं लेकिन उनकी तरह नहीं खेल सकते
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरेनट डेस्क। श्रीलंका के विरुद्ध दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को ध्रुव जुरैल की नाबाद 115 रन की पारी इस सोच के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की गवाही देती है। एक छोर पर ऋषभ पंत अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में 63 रन बनाए। उनके साथ जुरैल ने 112 रन की साझेदारी की।
जुरैल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में पंत जैसे आक्रामक बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी करने की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम सभी जानते हैं कि पंत कितने शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड में भारत के लिए क्या किया है।
उन्होंने टेस्ट करियर के दूसरे शतक को अपने माता-पिता को समर्पित किया। जुरैल से जब पूछा गया कि क्या पंत के आक्रामक अंदाज को देखकर उन्हें भी उसी तरह खेलने का मन करता है तो उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं कि टेस्ट क्रिकेट को खेलने की अलग-अलग शैली हो सकती है और यह खेल को बेहतर बनाता है। पंत के साथ खेलना शानदार अनुभव है। मैं उनकी तरह नहीं खेल सकता। वह बचपन से इसी अंदाज में खेलते आए हैं। उन्होंने अपनी सेंचुरी माता-पिता को समर्पित की और बताया कि वह पंत से सलाह लेते हैं लेकिन उनकी तरह नहीं खेल सकते।
pc- cricinfo.com






