IND VS SL: देवदत्त पडिक्कल दूसरे शतक के साथ इन खिलाड़ियों के क्लब में हुए शामिल, विराट की कर ली बराबरी
- byShiv
- 24 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत श्रीलंका के बीच कोलंबों में खेले जा रहे हैं दूसरे टेस्ट मैच में देवदत्त पडिक्कल ने शतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी कर ली है। नंबर-3 पर आए पडिक्कल ने 168 गेंदों में शतक जड़ा, वह 117 रन बनाकर पवेलियन लौटे, इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़ा था। पिछले सात सालों में विदेश में लगातार दो शतक लगाने वाले पडिक्कल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा 2018-19 में चेतेश्वर पुजारा ने किया था।
देवदत्त पडिक्कल का श्रीलंका में दूसरा शतक
कोलंबो टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेली, यह श्रीलंका में उनका दूसरा शतक है, विराट कोहली ने भी अपने टेस्ट करियर में श्रीलंका में दो शतक लगाए थे, पडिक्कल और विराट के अलावा विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, नवजोत सिंह सिद्धू और अजिंक्य रहाणे ने भी श्रीलंका में दो-दो शतक लगाए हैं, ऐसे में पडिक्कल ने इन सभी की बराबरी कर ली है।
वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका में टेस्ट में तीन-तीन शतक लगाए हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर पांच शतक के साथ इस रिकॉर्ड लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।
pc- cricinfo.com






