IND vs SL: डिकवेला के नाम दर्ज अनचाहा रिकॉर्ड हुआ और मजबूत, फिर चूके इस काम को पूरा करने में
- byShiv
- 18 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में सोनल दिनुशा (100) और निरोशन डिकवेला (80) की शानदार पारियों के दम पर गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच श्रीलंका ने पहली पारी में 284 रन बनाए। भारत ने पहली पारी में 460 रन बनाए थे। इस प्रकार से टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रन की मजबूत बढ़त मिली। गॉल में निरोशन डिकवेला के पास अपने टेस्ट कॅरियर का पहला शतक बनाने का मौका था, लेकिन किस्मत ने एक बार फिर उनका साथ नहीं दिया।
डिकवेला ने 80 रन की जुझारू पारी खेली, मगर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा करने से सिर्फ 20 रन पहले ही आउट हो गए। इसके साथ ही उनके नाम दर्ज एक अनचाहा वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंबा हो गया। डिकवेला ने तीन साल से ज्यादा समय बाद टेस्ट टीम में वापसी कर करते हुए 115 गेंदों पर 80 रन बनाए।
डिकवेला 23वीं बार शतक से चूके हैं। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 23वां अर्धशतक है। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का उनका विश्व रिकॉर्ड और मजबूत हो गया। इस मामले में भारत के चेतन चौहान 16 अर्धशतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मिचेल स्टार्क और केनेथ मैके बिना शतक लगाए 13-13 अर्धशतक जड़े हैं।
PC- cricinfo.com





