IND vs SL: टूटते टूटते बचा राहुल द्रविड़ का ये बड़ा रिकॉर्ड, पडिक्कल रह गए बस इतने से पीछे
- byShiv
- 19 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बल्ले से अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा शतक बनाकर कई रिकॉर्ड नाम किए। हालांकि, दूसरी पारी में उनके पास इतिहास रचने का मौका था, लेकिन 5 रन से वह ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके।
पहली पारी में 167 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में भी पडिक्कल लय में नजर आए, लेकिन 44 रन पर आउट हो गए। इस तरह उन्होंने मैच में कुल 211 रन बनाए, अगर वह दूसरी पारी में 49 रन तक पहुंच जाते, तो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए राहुल द्रविड़ का 215 रन का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ देते।
पडिक्कल ने मैच की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 230 गेंदों पर 167 रन बनाए। उनकी पारी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। उनकी इस पारी ने भारत को श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
PC- cricinfo.com






