IND VS SL: कोलंबो टेस्ट में डेब्यू कर सकते हैं सारांश जैन, कुलदीप की जगह मिल सकता हैं मौका
- byShiv
- 22 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच कल से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले टीम इंडिया ने गाले में श्रीलंका को 165 रन से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब सभी की नजरें कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट पर हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम कुछ बदलाव के साथ उतर सकती है और एक नए खिलाड़ी का डेब्यू हो सकता है। सारांश जैन के संभावित टेस्ट डेब्यू की उम्मीद है। मध्य प्रदेश के इस अनुभवी ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में लंबे समय तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारांश जैन को दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है। गाले टेस्ट में कुलदीप का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं, डेब्यू कर रहे मानव सुथार ने मैच में 10 विकेट लेकर शानदार छाप छोड़ी।
31 मार्च 1993 को इंदौर में जन्मे सारांश जैन ने 2014-15 सीजन में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट की शुरुआत की थी। क्रिकेट उनके परिवार के लिए नया नहीं है। उनके पिता सुबोध जैन भी मध्य प्रदेश की तरफ से रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं।
PC- jagran josh





