IND VS SL: श्रीलंका टीम में दो धुरंधरों की हुई एंट्री, भारत से हार का बदला लेने के लिए टीम में किया शामिल
- byShiv
- 21 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत के खिलाफ कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका ने अपनी टीम में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। श्रीलंकाई टीम को गॉल में खेले गए पहले मुकाबले में 165 रनों की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। उस मुकाबले में मेजबान टीम के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, जिसकी वजह से वे दूसरे मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।
ऐसे में श्रीलंका ने रिप्लेसमेंट के रूप में दो खिलाड़ियों को शामिल किया है। दो नियमित बल्लेबाज चोटिल हो गए। दिनेश चांदीमल को पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी, जबकि कुसल मेंडिस लंका प्रीमियर लीग के दौरान चोटिल हुए थे, वे भी दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं।
इन दोनों चोटिल खिलाड़ियों की जगह कामिल मिशारा और साहन अरच्चिगे को टीम में शामिल किया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी श्रीलंका के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पहली बार मौका मिला है। अरच्चिगे ने हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ खेले गए अनौपचारिक टेस्ट मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था और 127 रन बनाए थे। अब उन्हें टीम में जगह मिली है।
PC- cricinfo.com






