IND vs WI: कप्तान शुभमन गिल के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में मारी सबसे तेज डबल सेंचुरी
- byShiv
- 01 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में कई रिकॉर्ड बने और टूटे। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 223) और रोहित शर्मा (101) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट हराकर तीन मैचों की इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

जवाब में टीम इंडिया ने केवल 43.3 ओवर में 406 रन का लक्ष्य हासिल किया। मैच में शुभमन गिल ने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दम पर विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किए। गिल ने मैच में 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट का सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

गिल ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के मामले में हमवतन ईशान किशन का रिकॉर्ड ध्वस्त किया, जिन्होंने 126 गेंद में ये उपलब्धि हासिल की थी। इसके साथ ही वह एक दिवसीय क्रिकेट में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए। गिल ने इससे पहले जनवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में अपने वनडे क्रिकेट कॅरियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
PC- cricinfo.com






