IND vs WI: भारत के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि, T20 i में ये कारनामा करने वाली बनी दुनिया की दूसरी टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद में खेले गए इस मैच के दौरान भारत ने टी-20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के भी पूरे किए।

बता दें कि भारत ने 2 हजार छक्के पूरे कर लिए हैं। वह यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई। टीम के नाम अब 2010 छक्के हैं। वेस्टइंडीज 2,026 छक्कों के साथ पहले स्थान पर है। बता दें कि वेस्टइंडीज ने पिछले मैच में ही 2000 छक्कों को रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

इस मैच में शतक लगाने के बाद होप  वेस्टइंडीज के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने क्रिस गेल और इविन लुईस के 2-2 शतक को पीछे छोड़ा।

pc- cricinfo.com