IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI और T-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान

इंटरनेट डेस्क। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करते दिखेंगे, जबकि टी20 की अगुवाई श्रेयस अय्यर करेंगे। वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, जबकि नमन धीर को पहली बार टीम में चुना गया है।

वनडे टीम में रवींद्र जडेजा को भी शामिल किया गया है, जिन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर वनडे टीम में जगह नहीं मिली थी। दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे और टी20 टीम से आराम दिया गया है। वे वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।  एशियन गेम्स 2026 में कई खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से बीसीसीआई ने नमन धीर को वनडे टीम में शामिल किया है।  टी20 सीरीज में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर/उपकप्तान), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

PC- indiatv.in