IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला आज, जाने कितने बजे शुरू होगा मैच

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही हैं, सीरीज का पहला मुकाबला हो चुका है, जिसे टीम इंडिया ने जीतने में कामयाबी हासिल की है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरे मैच की बारी है। अब सीरीज का दूसरा और बाकी बचे हुए मैच कब खेले जाएंगे, ये आपके लिए जानना जरूरी है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मुकाबला राजीव गांधी स्टेडियम हैदराबाद में होना है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। 9 अक्टूबर और बाद के सभी मैच भारतीय समय अनुसार शाम को सात बजे से शुरू होंगे।

भारतीय टीम की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बनाई जाए, वहीं वेस्टइंडीज की कोशिश होगी कि दूसरा मैच जीतकर सीरीज को बराबरी पर लेकर आया जाए। वेस्टइंडीज की टीम भले ही पहला मैच हार गई हो, लेकिन ये टीम पलटवार के लिए जानी जाती है। देखना होगा कि दोनों टीमें आने वाले मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।

PC- cricinfo.com