IND vs WI: वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ रिकॉर्ड जीत, ऑस्ट्रेलिया का तोड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कप्तान शाई होप (नाबाद 102) और शेरफेन रदरफोर्ड (84) रन की तूफानी पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे मुकाबले में रिकॉर्ड जीत दर्ज की। रांची के मैदान पर खेले गए इस मैच में विंडीज टीम ने भारतीय टीम को 6 विकेट से हराया।

टॉस हारने के बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 249 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज केवल 18.3 ओवर्स में लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया है। ये किसी टीम की भारतीय टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है।

इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने साल 2023 में गुवाहाटी के मैदान पर 223 रनों के टारगेट को हासिल किया था। वेस्टइंडीज की टीम टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के खिलाफ 250 रनों के टारगेट को हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। 

PC- cricinfo.com