IND vs WI: सिक्सर के मामले में वेस्टइंडीज के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। दूसरे मैच में जीत के साथ टीम ने बराबरी करली थी, लेकिन फिर से हार का सामना करना पड़ा। वैसे टीम ने हार के बाद भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जहां तक कोई दूसरी टीम नहीं पहुंची थी, वेस्टइंडीज ऐसी पहली टीम बन गई, जिसने टी20 इंटरनेशनल में 2 हजार छक्के पूरे किए।

रविवार को भारत के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 13 छक्के लगाए और इस ऐतिहासिक आंकड़े को छू लिया। हालांकि, इस उपलब्धि के बावजूद टीम को मुकाबले में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस मैच से पहले वेस्टइंडीज के नाम 1997 छक्के दर्ज थे। ऐसे में 2000 का आंकड़ा टच करने के लिए उसे सिर्फ तीन छक्कों की जरूरत थी। हालांकि, भारत भी इस मामले में ज्यादा पीछे नहीं है और अगले मुकाबले में इस आंकड़े तक पहुंच सकता है। भारतीय टीम ने 1997 छक्के लगाए हैं, न्यूजीलैंड 1585 छक्कों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर है।

PC- cricinfo.com