IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कब और कितने बजे से खेला जाएगा पहला मैच
- byShiv
- 25 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाली सीरीज में अब कुछ ही वक्त बचा है। वेस्टइंडीज की टीम शे होप की कप्तानी में भारत आकर अपनी तैयारी शुरू कर चुकी है। पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले कि ये मैच शुरू हो, आपको पता होना चाहिए कि ये कितने बजे शुरू होगा।
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस वक्त भारत के दौरे पर है। पहले तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है, इसके बाद पांच टी20 मुकाबले भी होंगे। सीरीज काफी वक्त तक चलेगी। बीसीसीआई की ओर से इसके लिए टीम का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। इस बीच पहला वनडे मैच 27 सितंबर यानी रविवार को होना है। इसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा भी खेलते हुए नजर आएंगे।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को होने वाला पहला मुकाबला दिन में दो बजे से शुरू होगा, इससे आधे घंटे पहले यानी डेढ़ बजे टॉस किया जाएगा। मैच एक दिवसीय है, यानी पूरे 50 ओवर का खेला जाना है, इसलिए इस बात की संभावना है कि साढ़े सात से आठ घंटे तक चल सकता है। अगर पूरा मैच हुआ तो रात करीब दस बजे तक चलता रह सकता है।
PC- hindiatv.in






