IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कब खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, जान ले आप भी पूरा शेड्यूल
- byShiv
- 05 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे के बाद टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम कर ली है। अब टी20 इंटरनेशनल मैचों की बारी है। पांच मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस बीच आपको पता होना चाहिए कि इसका पहला मैच कब है। साथ ही हम आपको पूरी सीरीज का शेड्यूल भी बताएंगे, ताकि कोई भी मैच आपका छूट ना जाए।
टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमें अपनी अपनी तैयारी शुरू कर चुकी हैं। इसके बाद सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में होना है। तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। चौथा मैच हैदराबाद में 14 अक्टूबर को होगा। इसके बाद पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाना है।
बीसीसीआई ने सीरीज के लिए पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था। हालांकि अभी कुछ दिन पहले इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। वाशिंगटन सुंदर की जगह नमन धीर को टीम में लाया गया है। पता चला है कि यह फैसला न्यूजीलैंड के खिलाफ आने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए लिया गया है।
PC- cricinfo.com





