IND vs WI: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू होने जा रही टी20 सीरीज, इसके बाद खेले जाएंगे 3 वनडे मैच

इंटरनेट डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। दोनों देशों की महिला टीमों के बीच पहली बार द्विपक्षीय सीरीज आयोजित हो रही है। टी20 सीरीज के सभी तीनों मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे।  

जाने क्या रहेगा शेड्यूल
बता दें कि दोनों टीमों के बीच में 16 अक्टूबर के बाद दो मैच 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके बाद वडोदरा में दोनों टीमों के बीच 23, 25 और 28 अक्टूबर को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

स्मृति मंधाना आज से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान के तौर पर शुरुआत करने वाली है। आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच  तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में स्मृति के पास  एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा।  उनके पास अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 5000 रन पूरे करने का मौका है।

pc-cricinfo.com