IND W VS SA W: स्मृति मंधाना ने तोड़ डाला टी20 में रोहित शर्मा का ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन में खेला गया है। जिसे साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में स्मृति मंधाना सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हुई, इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

वह अब टी20 इंटरनेशनल (मेंस$वुमेंस) में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम था। रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। संन्यास लेने से पहले रोहित ने अपने करियर में 159 मैचों में 4231 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल थे। 

अब मंधाना ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 161 टी20आई मैचों में स्मृति मंधाना ने 4244 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। मंधाना ने ये सभी रन 124.45 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं।

PC- india tv hindi